Rajasthan 4th Grade 2025 Official Answer Key : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑफिसियल उत्तरकुंजी इसी माह मे जारी होने की उम्मीद बताई जा रही है। हालांकि ऑफिशियल तारीखों की घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि वे इस महीने के अंत में आंसर-की जारी होने की पूरी संभावना है।
अभ्यर्थी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार नंबरों का मिलान कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade 2025
परीक्षा का नाम | RSMSSB ग्रेड 4 परीक्षा 2025 |
संचालन निकाय | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) |
परीक्षा तिथियां | 19 से 21 सितंबर 2025 |
कुल पंजीकृत उम्मीदवार | लगभग 24 लाख |
कुल उपस्थित उम्मीदवार | 21.7 लाख |
रिक्तियां | 53,749 |
चतुर्थ श्रेणी परीक्षा आयोजन तिथि
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। एग्जाम 38 जिलो में हुआ था। टोटल 6 शिफ्ट में परीक्षा कराई गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 2471066 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस परीक्षा में 21 लाख से ज्याादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस वैकेंसी के जरिए कुल 53749 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Rajasthan 4th Grade 2025 Official Answer Key देखने की प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 पर क्लिक करना होगा।
- अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी।
- आपकी स्क्रीन पर आंसर की दिखेगी।
- अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।
4th grade